फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Family members create ruckus after snakebite victim's death

Bahraich News: सर्पदंश पीड़ित महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Mon, 03 Nov 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus after snakebite victim's death
 बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला की इलाज के दौरान मौत पर हंगामे के दौरान जमा लोग।     -संवाद
बहराइच। सर्पदंश की शिकार एक महिला को सही समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। देर रात हुई इस घटना से मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन




केशवापुर गांव निवासी रक्षाराम की पत्नी राजवंती (35) को शनिवार को घर में एक सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक से बार-बार मेडिकल कॉलेज ले चलने को कहा गया, लेकिन वह महिला को लेकर फखरपुर सीएचसी पहुंचा। यहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने राजवंती को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए मृतका के भाई वकील ने शव को जबरन वाहन में घर ले जाने की कोशिश की। अस्पताल कर्मचारियों के विरोध पर मामला बढ़ गया और परिसर में हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी की फोर्स मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी रही।


राजवंती के जेठ अनिल कुमार ने कहा कि अगर एंबुलेंस चालक राजवंती को सीधे मेडिकल कॉलेज लेकर जाता तो उसकी जान बच सकती थी। एंबुलेंस चालक की लापरवाही जानलेवा साबित हुई।



वहीं एंबुलेंस सेवा के प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी का कहना है कि 108 एंबुलेंस का संचालन निर्धारित क्षेत्र में होता है। जो एंबुलेंस सर्पदंश पीड़िता को लेने पहुंची थी उसका परिक्षेत्र फखरपुर है। इसलिए चालक ने महिला को फखरपुर सीएचसी पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed