फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eyewitnesses made serious allegations against the police

Bahraich News: प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 14 Oct 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 14 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Eyewitnesses made serious allegations against the police
बहराइच। महसी तहसील के बाजपेईपुरवा निवासी गौतम वाजपेयी ने बताया कि सभी लोग प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। इस दौरान महराजगंज कस्बे में गाली गलौज किया गया और और प्रतिमा पर पत्थर फेंका गया। सिपहियाप्युली निवासी अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर ही लाठीचार्ज कर दिया और दूसरे समुदाय के लोगों को कुछ नहीं कहा। एसओ हरदी खुद हमें पीटते रहे। अखिलेश वाजपेयी भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी हैं। गोलू वाजपेयी ने बताया कि सारी कमी क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन की रही। अगर पुलिस सक्रिय रहती तो हालात नहीं बिगड़ते। प्रतिमाओं पर जब पत्थर फेंके गए तो उस समय पुलिस मौन साधे रही। अगर उसी समय कार्रवाई होती तो गोली कांड नहीं होता। पत्थरबाजी के आधे घंटे बाद गोलीकांड हुआ।
विज्ञापन

--------------------

सरयू तट पर देर रात तक रुकी रहीं प्रतिमाएं
महराजगंज में हुए बवाल को लेकर बेड़नापुर स्थित सरयू तट पर ग्राम पंचायत ख्वाजगीपुर,बैरिया व ढोढायल की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन रोक दिया गया। इससे पूर्व अन्य गांवों से आईं दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हो गया। बवाल की सूचना मिलने पर शेष बची तीन गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन समिति के पदाधिकारियों ने रोक दिया है।
विज्ञापन

---------------------
12 से अधिक लोग घायल

मामले में सुधाकर तिवारी (45), सत्यवान (40), अखिलेश वाजपेयी (55) विनोद मिश्रा (60), लाल विश्वकर्मा (55) समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकांश लोग निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed