{"_id":"6609b0c140f6b5f5ea060f24","slug":"extortion-of-rs-20-lakh-demanded-from-grocer-report-filed-bahraich-news-c-98-1-slko1009-111859-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किराना व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किराना व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 01 Apr 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। किराना व्यापारी के पिता के मोबाइल पर कॉल कर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मांग पूरी ने होने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपुरा दीवानी कचहरी निवासी जाने आलम अंसारी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र मोहम्मद उसामा अंसारी की मोहल्ला मीरपुर में किराना व फोटोस्टेेट की दुकान है। बीते 26 मार्च की दोपहर उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक ने कॉल कर कहा कि अपने लड़के की सलामती चाहते हो तो मोबाइल पर भेजे गए मैसेज को पढ़ो। इसके बाद उनके मोबाइल पर दो बार उसी नंबर से मैसेज आया। लिखा कि बेटे को मारने के लिए उसे बीस लाख रुपये फिरौती के तौर पर मिले हैं। अगर तुम मुझे बीस लाख रुपये दे दो तो मैं तुम्हारे बेटे की जान नहीं लूंगा। पुलिस या परिजनों को इस संबंध में कुछ भी न बताने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि उसके परिवार के किसी भी सदस्य या उस पर जानलेवा हमला होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अज्ञात कॉल करने वाले की होगी। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।