फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Explosion in illegal firecracker factory, six injured

Bahraich News: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, छह घायल

Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Explosion in illegal firecracker factory, six injured
कोट बाजार के कटहरी बाग में फैक्टरी में धमाके के बाद सफाई में जुटे लोग।
पयागपुर ( बहराइच)। कोट बाजार के कटहरी बाग में चल रहे अवैध पटाका फैक्टरी में बुधवार रात अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि फूस के छप्पर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। आरोप है कि मामले को छिपाने के लिए घायलों को हटा दिया गया।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र के कोट बाजार निवासी राशिद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गोला पटाखा की बिक्री करते हैं। वहीं कटहरी बाग स्थित मार्ग पर फूस की झोपड़ी में अवैध रूप से पटाखा निर्माण फैक्टरी चलाता था। इसमें बुधवार रात लगभग आठ बजे जोरदार धमाका हो गया। इससे छप्पर में आग लग गई। काम कर रहे मजदूर चिल्लाते हुए बाहर भागे। लेकिन आग की लपटों और धमाके की चपेट में आकर छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर लगभग 30 मिनट बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए घायलों को माैके से हटा दिया गया। खबर लिखे जाने तक यह जानकारी नहीं हो पाई कि घायलों को इलाज के लिए कहां ले जाया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी घटना से ही मुकरे

विस्फोट को लेकर जब पयागपुर थानाध्यक्ष करूणाकर पांडेय से बात की गई तो वो मामले से ही मुकर गए। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं है। जानकारी करने के बाद बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed