फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Even normal fever is causing attack like dengue

Bahraich News: सामान्य बुखार भी कर रहा डेंगू जैसा प्रहार

Wed, 18 Oct 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Even normal fever is causing attack like dengue
बहराइच। जिले में सामान्य बुखार भी लोगों को डेंगू की तरह ही डरा रहा है। सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में डेंगू लक्षण वाले मरीज भर्ती हैं। इनमें प्लेटलेट्स काफी कम है, लेकिन जांच में इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि इस समय बुखार से पीड़ित मरीज अधिक भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां प्रतिदिन पांच हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। वहीं अकेले मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन लगभग 25 सौ मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें बुखार पीड़ितों की संख्या लगभग आधी होती है। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ओपीडी में 24 सौ से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें 35 संदिग्ध डेंगू मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में बुधवार को भर्ती 16 मरीजों का इलाज चल रहा था। इसके साथ ही 30 बेड का चिल्ड्रेन वार्ड तथा 10 बेड वाला पीआईसीयू वार्ड फुल हो गया है। यहां एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.एमएमएम त्रिपाठी का कहना है कि सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो जाता है। ऐसे में मरीजों को परेशान नहीं होना चाहिए। वे विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराकर ही दवाओं का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed