फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A herd of elephants trampled 17 bighas of crops.

Bahraich News: हाथियों के झुंड ने 17 बीघा फसल रौंदी

Sat, 29 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A herd of elephants trampled 17 bighas of crops.
निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़पुरवा में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य प्रभाग में हाथियों का झुंड एक बार फिर जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच गया। सुजौली रेंज के बनकटी व निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़पुरवा गांव में शुक्रवार रात करीब 15 हाथियों ने खेतों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


करीब तीन 15 बीघा धान और दो बीघा गन्ने की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। शनिवार सुबह खेतों में पहुंचे किसानों ने बर्बाद फसल देखी तो उनके होश उड़ गए। खेतों में धान चरते हाथियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


बनकटी गांव में हाथियों ने किसान निशान सिंह की करीब 10 बीघा धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद झुंड आजमगढ़पुरवा गांव की ओर पहुंच गया। वहां मीरा देवी, रामपाल, राजकुमार, अशोक, हरेंद्र, जोखन, सुरेश, शिवनाथ, मुकेश, सियाराम, सविता व अशफाक समेत कई किसानों के खेतों में खड़ी धान की पांच बीघा और गन्ने की दो बीघा फसल रौंद डाली। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड देर रात जंगल से निकलकर खेतों में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शाम होते ही किसान खेतों की रखवाली के लिए जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड कभी भी खेतों में पहुंच जाता है। ऐसे में फसल की रखवाली के साथ जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

खेतों में धान चरते हाथियों की तस्वीरें वायरल होने के बाद ग्रामीणों में और दहशत फैल गई है।


घटना की सूचना मिलने पर सुजौली रेंज के वनक्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दारोगा अनिल पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गजमित्रों को अलर्ट करते हुए हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी है। निशानगाड़ा और सुजौली रेंज की टीमें भी सतर्क कर दी गई हैं।


वनक्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी के दौरान उनके करीब जाने या उन्हें खदेड़ने का प्रयास न करें। रात के समय अकेले खेतों की ओर जाने से बचें और हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed