फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Evaluation work of board copies closed, examinations postponed

बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बंद, परीक्षाएं स्थगित

Wed, 18 Mar 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Evaluation work of board copies closed, examinations postponed
बहराइच। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के तीनों केंद्रों पर बोर्ड कॉपियों मूल्यांकन बंद कर दिया गया है। जिले मेें होने वाली सभी बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। दो अप्रैल तक मूल्यांकन व परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। तीनों केंद्रों पर अब तक 30,090 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हुआ था। कॉपियां जांचने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व महराज सिंह इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। 16 व 17 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच कॉपियां जांची गईं। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए डीएम के आदेश पर जिले में हो रहा कॉपियों का मूल्यांकन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में सीबीएसई, आईएसएससी व यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को दो अप्रैल तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में परीक्षाएं हो रही थीं। उन्हें भी बंद करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के बावजूद अगर कोई स्कूल व कॉलेज खुले तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन स्थगित करने पर खुशी जाहिर की है। जिलाध्यक्ष डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने कहा कि कोरोना के प्रकोप के बीच कॉपियों को जांचते समय मन में डर बना रहता था। ऐसे में मूल्यांकन कार्य स्थगित करने के लिए डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा था। सरकार ने शिक्षकों की सेहत का ख्याल रखते हुए मूल्यांकन स्थगित कर दिया। इससे शिक्षकों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed