फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity poles fell due to storm, power supply disrupted

Bahraich News: आंधी से गिरे बिजली के खंभे, आपूर्ति ठप

Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles fell due to storm, power supply disrupted
हुजूरपुर। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से हुजूरपुर विकास खंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रंजीतपुर व चिरैयाटांड़ पावर हाउस से आपूर्ति वाले इस क्षेत्र में तापमान बढ़ने के साथ कटौती भी तेज हो गई है। शुक्रवार की रात आई आंधी में चिरैयाटांड़ पावर हाउस के यादवपुर मटहिया गांव में लगे 10 बिजली के खंभे गिर गए, जिससे पूरे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन



विकास खंड हुजूरपुर में मौजूदा समय भीषण गर्मी में बिजली का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीण बिजली पानी को लेकर परेशान हैं, लेकिन विभाग व्यवस्था को पटरी पर लाने में हांफता नजर आ रहा है। बसंतपुर निवासी रामतेज ने बताया कि विभाग तीन-तीन घंटे की रोस्टिंग करता ही है, ऊपर से इतनी बार बिजली आती-जाती है कि रात जागकर काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन




राजेश ने कहा कि दिन तो किसी तरह कट जाता है, पर बिना बिजली रात काटना मुश्किल हो रहा है। रामकुमार का कहना है कि जब बिजली आपूर्ति की भी जाती है, तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखा तक नहीं चलता। कई दिनों से कम आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण नींद पूरी नहीं हो रही, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार गांव में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, लेकिन में क्षेत्र में सरकार का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि है कि अगर शीघ्र व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटती है, सभी सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed