फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity is making people cry amidst 42 degree temperature

Bahraich News: 42 डिग्री तापमान के बीच रुला रही बिजली

Sun, 24 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 24 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity is making people cry amidst 42 degree temperature
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरतीं महिलाएं। -संवाद
बहराइच। जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप और लू के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में गर्मी से बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने कहा कि उल्टी-दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और लू से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार रात बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाई रही। लगभग हर 30 से 40 मिनट पर ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे। कई मोहल्लों में रात भर बिजली आती-जाती रही। नाजिरपुरा निवासी अमित ने बताया कि बार-बार बिजली कटने से बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। दिन भर उमस और गर्मी से परेशान लोग रात में भी चैन की नींद नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के फ्रीगंज, घसियारीपुरा, चांदपुरा, नाजिरपुरा, चौकबाजार व अकबरपुरा में ट्रिपिंग की समस्या से लोग रात में सो नहीं सके। छावनी चौराहा निवासी शबाना ने कहा कि पूरी रात नींद नहीं आई, दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई है। ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की आंखमिचौली ने बेहाल किया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है।





रिसिया में रात दो बजे तक कटी रही बिजली

रिसिया क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार रात 11 बजे से करीब दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। बिजली न रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। रिसिया निवासी मुन्ना ने बताया कि रात भर बच्चे गर्मी से परेशान रहे। मोहम्मद आरिफ ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से पेयजल संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed