फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly death due to corona, six found infected

कोरोना से अधेड़ की मौत, छह मिले संक्रमित

Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, six found infected
बहराइच। शहर के सखैयापुरा मोहल्ला निवासी कोरोना संक्रमित अधेड़ की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। वहीं, जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य टीम ने शिविर में लिए गए 188 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। कुल 267 एंटीजन जांच की गई है।
विज्ञापन

शहर के सखैयापुरा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। परिवारीजन उसका लखनऊ के ऐरा हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे थे। शनिवार की रात अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार हो गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में रविवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें शहर निवासी दो लोग, नानपारा व विशेश्वरगंज निवासी एक-एक ग्रामीण समेत छह लोग शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच शिविर लगाया गया। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 51 एंटीजन और 40 आरटीपीसीआर जांच की।
विज्ञापन

पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 36 एंटीजन और 31 आरटीपीसीआर जांच हुई। नवाबगंज में तीन स्थानों पर कोरोना जांच शिविर लगा। चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 89 एंटीजन और 57 आरटीपीसीआर जांच हुई। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 37 एंटीजन और 33 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि 54 एंटीजन और 27 आरटीपीसीआर जांच की गई। आरटीपीसीआर के 188 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। कुल 267 एंटीजन जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed