फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly death due to corona, 65 including inspector found corona positive

इंस्पेक्टर समेत 15 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 10 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, 65 including inspector found corona positive
बहराइच के जिलाधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बंद कलेक्ट्रेट। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जनपद मेें कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित श्रावस्ती निवासी एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 65 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें इंस्पेक्टर, कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारी समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनमेें से कुछ मरीजों को होम आइसोलेट तो कुछ को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्ट्रेट के गेट को सील कर दिया गया है। यहां परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के लोगों में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमित श्रावस्ती निवासी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वृद्ध का शव कोरोना प्रोटोकॉल के तहत घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ और जिला मुख्यालय से शाम को आई रिपोर्ट में 65 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कोतवाली देहात में तैनात रहे इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा भी शामिल हैं। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चांदपुरा, बख्शीपुरा में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। नवाबगंज विकास खंड के शंकरपुर गांव निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। सूचना पाकर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित कुछ लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है, जबकि कुछ लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम आवास से भी लिए सैंपल
जिलाधिकारी शंभु कुमार के कोरोना संक्रमित मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप है। सोमवार को एडीएम आवास पर स्वास्थ्य टीम पहुंची। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एडीएम आवास से कुछ लोगों के सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। उधर अन्य भी अधिकारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि सभी अधिकारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed