फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight police posts to increase vigil on Nepal border

नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाने को बनेगी आठ पुलिस चौकी

Mon, 18 Nov 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Eight police posts to increase vigil on Nepal border
रुपईडीहा में चौकी के स्थापना के लिए भूमि का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर थानों के बीच काफी दूरी है। खुली सीमा से तस्कर आए दिन प्रवेश करते रहते हैं। सीमा पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियां भी संचालित होने की संभावना बनी रहती है। इसको देखते हुए पुलिस ने सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए आठ चौकियों की स्थापना करने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

एसपी ने रुपईडीहा सीमा पर बनने वाली चौकी के लिए निरीक्षण किया है। चौकियों की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही पुलिस चौकियों की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा तस्करों के लिए हमेशा मुफीद साबित होती रही है। जिले के नवाबगंज, रुपईडीहा, मोतीपुर, मुर्तिहा और सुजौली थाना क्षेत्र की करीब 80 किलोमीटर की खुली सीमा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी सिरदर्द बनी रहती है। खुली सीमा पर जांच के लिए पुलिस के साथ ही एसएसबी, कस्टम आदि मुस्तैद रहती हैं। पुलिस थानों की पुलिस भी लगी रहती है। मगर काफी लंबा क्षेत्र होने के कारण पुलिस को सुरक्षा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रुपईडीहा के शिवपुर मोहरनिया और सीतापुरवा में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए जमीन का सर्वे किया गया है। इसी तरह चार अन्य थाना क्षेत्रों में भी छह स्थानों पर पुलिस चौकी की स्थापना के लिए जमीन देखी गई है। पुलिस चौकी की स्थापना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलते ही चौकी स्थापना की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

इनकी होगी तैनाती
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज के साथ ही कम से कम पांच पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इसका भी प्रस्ताव भेजा जा रहा है। शासन से चौकी स्थापना की हरी झंडी मिलते ही जमीन को अधिग्रहीत किए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस चौकी की स्थापना होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed