फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight people found infected in Bahraich

बहराइच में आठ लोग मिले संक्रमित

Thu, 17 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Eight people found infected in Bahraich
बहराइच। जिले में गुरुवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सात संक्रमित शहर के निवासी हैं। जबकि एक फखरपुर ब्लॉक का रहने वाला है। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए 297 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि आठ लोग कोरोना पाजिटिव मिले। इनमें सात शहर निवासी हैं। जबकि एक संक्रमित फखरपुर ब्लॉक का रहने वाला है। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 50 एंटीजन और 51 आरटीपीसीआर जांच हुई। जरवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 55 एंटीजन और 52 आरटीपीसीआर जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 41 एंटीजन और 38 आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन

नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 82 एंटीजन और 70 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 41 एंटीजन और 35 आरटीपीसीआर जांच की गई। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 76 एंटीजन और 51 आरटीपीसीआर जांच स्वास्थ्य कर्मियों ने की। कुल 345 एंटीजन जांच की गई। जबकि 297 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed