{"_id":"63e3ebfc6d74c37683024229","slug":"eight-etms-out-of-order-not-even-a-rest-room-bahraich-news-c-13-1-80879-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: आठ ईटीएम खराब, आराम कक्ष भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: आठ ईटीएम खराब, आराम कक्ष भी नहीं
Thu, 09 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
रूपईडीहा(बहराइच)। नवनिर्मित रूपईडीहा बस अड्डे में 25 में से आठ ई-टिकट मशीनें खराब है। इसके अलावा बस अड्डे पर आराम कक्ष न होने से रात में पहुंचने वाले चालकों व परिचालकों को दिक्कत होती है। उन्हें नकदी बचाने के लिए रात जागकर बितानी पड़ती है। रूपईडीहा बस स्टेशन करीब दो माह पहले ही शुरू हुआ है।
उद्घाटन के समय प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तमाम सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक सब कुछ कागजों में ही सिमटा दिख रहा है। हालत यह है कि रोडवेज बस अड्डे की 25 में से आठ ईटीएम खराब हैं। ऐसे में परिचालकों को मैनुअल टिकट के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है। मैनुअल टिकट काटने में परिचालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
परिचालक हरेंद्र यादव, प्रद्युम्न सिंह, राहुल सिंह, भास्कर मिश्रा, अनमोल यादव आदि का कहना है कि ईटीएम मशीन खराब होने से और रोडवेज बस अड्डे पर आराम कक्ष न होने से समस्याओं को सामना करना पड़ता है। दिनभर सवारियां ढोने के बाद रात में पहुंचते हैं तो काफी नकदी होती है। आराम कक्ष न होने से पूरी रात नकदी बचाने के चक्कर में जागकर बितानी पड़ती है।