फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Eight bags of urea being transported without records were caught

Bahraich News: बिना अभिलेख ले जाई जा रही आठ बोरी यूरिया पकड़ी

Wed, 13 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 13 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Eight bags of urea being transported without records were caught
रायबोझा में साधन सहकारी समिति पर पकड़ी गई यूरिया खाद के दौरान लगी किसानों की लाइन।
मिहींपुरवा (बहराइच)। एक तरफ जिले के किसान यूरिया के लिए सुबह से शाम तक लंबी कतारों में खड़े पसीना बहा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ साधन सहकारी समितियों पर खाद की कालाबाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है। मंगलवार को साधन सहकारी समिति रायबोझा पर बिना किसी कागजी कार्रवाई के एक किसान को आठ बोरी यूरिया थमा दी गई। इससे पहले कि यूरिया गंतव्य तक पहुंच पाती, मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रकाश सिंह ने गाड़ी समेत यूरिया को पकड़ लिया और थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से ही किसान यूरिया के लिए कतार में खड़े थे, जबकि वितरण सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। ताला खुलते ही समिति के सचिव ने नानपारा तहसील के एक किसान को सीधे आठ बोरी यूरिया दे दी। वह इन्हें टेंपो पर लादकर ले जाने ही वाला था कि एसडीएम प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने किसान बही और आधार कार्ड मांगा, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। सचिव से भी जब पूछा गया कि यह यूरिया किस आधार पर दी गई, तो वह भी जवाब नहीं दे पाया। यूरिया थाने में जमा कराई गई और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


किसानों का आरोप, नेपाल जा रही खाद
मौके पर मौजूद किसान रामफर, दिनेश कुमार, साजिद, अनोखी, राम दुलारे और मोहसिन का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी समिति से बिना कागजात के लोगों को 8 से 10 बोरी यूरिया थमा दी गई, जबकि असली किसान खाली हाथ लौटे। ग्रामीणों का आरोप है कि यह खाद चोरी-छिपे नेपाल भेजी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यूरिया की आपूर्ति में पारदर्शिता लाने के लिए हर वितरण का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए और समितियों पर रोजाना निरीक्षण हो, ताकि असली किसान को समय पर खाद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन लाइन, फिर भी खाली हाथ
रायबोझा ही नहीं, लालपुर शिवपुरी समिति पर भी हालात बेकाबू रहे। किसान सुबह चार बजे से लाइन में लगे, लेकिन शाम तक केवल कुछ लोगों को ही खाद मिल पाई। करीब एक हजार किसान पूरे दिन इंतजार करते रहे। सचिव बुद्धि लाल के मुताबिक, खाद उपलब्ध है, मगर किसानों की संख्या बहुत ज्यादा होने से वितरण में दिक्कत हो रही है।


डीएम-एसपी भी मैदान में
मंगलवार को डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी आरएन सिंह ने नानपारा के दो उर्वरक केंद्रों बुद्धीलाल एंड संस और मोहित इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। शाम को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक कर डीएम ने साफ चेतावनी दी कि यदि कोई भी उर्वरक की तस्करी करते पकड़ा गया, तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed