फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Efforts are being made to bring a smile on the face of farmers: Agriculture Minister

किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का हो रहा प्रयास: कृषि मंत्री

Thu, 07 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to bring a smile on the face of farmers: Agriculture Minister
बहराइच। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी को देखते हुए सरकार कृषि कानून लाई है। ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को जिले के दौरे पर कहीं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरुवार को सबसे पहले एनआईसी पहुंचे। जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। कृषि मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की कृषि अवसंरचना कोष को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्षों व समन्वय समिति के साथ बैठक की। जिसमें जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित कृषि फार्म में लगाए गए उन्नत बीजों के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि बहराइच में खेती की नई जानकारी देने के लिए और एक छत के नीचे योजनाओं का लाभ देने के लिए कृषि कल्याण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। इस दौरान विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल डॉ. पीके गुप्ता, सीओ सिटी टीएन दुबे, उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, चंद्रभान सिंह संचित, परशुराम कुशवाहा, बैंकर्स व सहकारिता क्षेत्र से जुडे़ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed