{"_id":"65e6093cf6eae6bec70cbadb","slug":"e-rickshaws-are-running-fast-without-route-determination-the-city-is-groaning-with-traffic-jams-bahraich-news-c-98-1-slko1007-110855-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिना रूट निर्धारण फर्राटा भर रहे ई रिक्शा, जाम से कराह रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिना रूट निर्धारण फर्राटा भर रहे ई रिक्शा, जाम से कराह रहा शहर
Mon, 04 Mar 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
शहर की मुख्य सड़कों व गलियों से गुजरना मुश्किल, प्रशासन के पास शहरवासियों को राहत दिलाने की नहीं है कोई कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर में लाख कोशिशों के बावजूद ई रिक्शा का रूट निर्धारण नहीं कराया जा रहा है। इसलिए शहर में जाम की समस्या विकराल रूप धारण किए हुए है। जिम्मेदार ई रिक्शाें के मार्ग का निर्धारण कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, महज जांच के नाम पर अभियान चलाकर वसूली करते हुए कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं। ऐसे में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। अब प्रशासन शहरवासियों को जाम की समस्या से कब निजात दिलाएगा, इस पर सवाल उठने लगे हैं।
शहर की आबादी ढाई से लाख से अधिक पहुंच चुकी है। शहर का मुख्य बाजार व चौक चौराहों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है। प्रशासन अतिक्रमण हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। वहीं शहर में मानक को दरकिनार कर हजारों की संख्या में ई-रिक्शा का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। हालात यह हैं कि अतिक्रमण व बिना रूट प्लान के शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में फर्राटे भर रहे ई रिक्शा जाम का मुख्य कारण बनें हुए हैं।
ई-रिक्शा चालक शहर के मुख्य बाजारों व चौक चौराहों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस की नाक के नीचे फर्राटा भर रहे हैं। सवारियों को उतारने व जल्दी उठाने के चक्कर में ई रिक्शा चालक सड़कों के बीच में वाहन को खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की समस्या बन जाती है। महकमे के जिम्मेदार शहर के ई रिक्शों को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बना सके हैं। जिससे लोग आए दिन जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। प्रशासन महज कोरे आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर बनीं रहती है आए दिन जाम की स्थित
शहर के डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराह, केडीसी के सामने, स्टेडियम के सामने, चौक बाजार, पीपल चौराहा, छावनी चौराहे और टंकी चौराहे पर आए दिन ई रिक्शा के चलते जाम की समस्या बनी रहती है। जबकि सभी चौक चौराहों पर यातायात पुलिस की व्यवस्था रहती है। लेकिन यातायात पुलिस इन पर सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।
शहर में हटाया जा रहा है अतिक्रमण
शहर के मुख्य बाजार व चौक चौराहों पर अतिक्रमण को सख्ती के साथ हाटाया जा रहा है। छावनी से डिगिहा तिराहा रोड को खाली करा दिया गया है। वहीं दरगाहरोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे लगने वाले अतिक्रमण को भी हटा दिया है। नगर पालिका की टीम शहर में भ्रमण कर जहां भी अतिक्रमण दिखाई देता है, उसको सख्ती के साथ हटा दिया जाता है। -प्रमिता सिंह-ईओ नगर पालिका परिषद