फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   E rickshaw rider nine injured in truck collision

Bahraich News: ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार नौ जख्मी

Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
E rickshaw rider nine injured in truck collision
इकौना/ कटरा (श्रावस्ती)। बलरामपुर से सवारी लेकर इकौना आ रहे ई रिक्शा को सोमवार भोर पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। ई रिक्शा सवार नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इकौना से नौ लोग रविवार वापस लौट रहे थे। मध्य रात्रि बलरामपुर पहुंचने पर उन्हें इकौना के लिए कोई वाहन नहीं मिला। इस पर सभी बलरामपुर से एक ई रिक्शे पर सवार होकर इकौना आ रहे थे। नवीन मार्डन थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ स्थित विपश्यना केंद्र के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसमें उस पर सवार इकौना के इटवरिया निवासी प्रदीप कुमार (33), मोहल्ला कबीर नगर निवासी मनोज पांडे (30), आलोक तिवारी (28), तिलक नगर निवासी नान्हू (22), अंश (30) व लल्लू (26), मोहम्मदपुर राजा निवासी सोनू तिवारी (30), संतराम (28), लाजपत नगर निवासी राजकुमार सोनी (35) जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में पांच घायल
श्रावस्ती। भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित सिरसिया थाना क्षेत्र के महासेमरा के निकट सोमवार को दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक मोटरसाइकिल पर सवार भिनगा कोतवाली क्षेत्र के गोड़पुरवा निवासी मुरलीधर (26), विजय कुमार (25) व संदीप कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह तीनों एक ही मोटरसाइकिल से विभूतिनाथ मंदिर जा रहे थे।

जबकि जलाभिषेक कर लौट रहे कोतवाली क्षेत्र के दत्त नगर निवासी दूसरे मोटरसाइकिल सवार आशीष कुमार (18) व अनिल कुमार (23) घायल हो गए। उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मोटरसाइकिल सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed