{"_id":"6480bdec91abdaeb7e02b5e8","slug":"due-to-unknown-reasons-loss-of-one-lakh-bahraich-news-c-13-1-277594-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अज्ञात कारणों से लगी, एक लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अज्ञात कारणों से लगी, एक लाख का नुकसान
Wed, 07 Jun 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। विकासखंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत रमपुरवा में स्थित एक ग्रामीण के फूस के घर में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग से ग्रामीण का करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विकासखंड के ग्राम पंचायत रमपुरवा में रामलखन साहनी फूस का मकान बनाकर सपरिवार रहता था। बुधवार की दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान पीड़ित के मकान व उसमें रखा खाद्यान्न और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बिजली विभाग से आपूर्ति कटवा दी वरना बड़ा हादसा हो जाता। लेखपाल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करवाकर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाएगा।