{"_id":"94f9ace57b2f0a956f1415e0aebd5db2","slug":"due-to-drown-deer-was-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में बहकर आए एक हिरन की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में बहकर आए एक हिरन की डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 01 Jul 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा नदी कतर्नियाघाट जंगल के बीच से होकर महसी इलाके में पहुंचती है। जंगल के दो हिरन नदी में बहकर महसी इलाके में पहुंच गए। लेकिन मादा हिरन की नदी के तेज बहाव में डूबकर मौत हो गई, जबकि नर हिरन ने किसी तरह महसी के बरवलिया गांव के निकट नदी से निकलकर जान बचा ली।
यहां गांव के कुत्तों ने उसे नोंचकर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह जख्मी हिरन को बचाया। वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इसके चलते गांव निवासी पेशकार पुत्र गनेशी ने जख्मी हिरन को घर पर सुरक्षित किया है।

वह उसका उपचार भी कर रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घाघरा नदी में पानी पीते समय कटान की जद में आकर नर और मादा हिरन नदी में गिर गए होंगे। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी परवेज रुस्तम का कहना है कि सूचना मिली है। टीम मौके पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन