फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Drug dealers' racket running on Indo-Nepal border

भारत-नेपाल बार्डर पर चल रहा नशे के सौदागरों का रैकेट

Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drug dealers' racket running on Indo-Nepal border
बहराइच के मंसूरगंज मोहल्ले में स्मैक पी रहे युवक की फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा से सटे तराई के बहराइच जिले में नशे के सौदागर युवाओं के रगों में जहर घोल रहे है। नशे के सौदागरों को रोकने के लिए पुलिस व रूपईडीहा बार्डर पर एसएसबी तैनात है। सख्ती का आलम यह है कि औसतन हर साल 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा रहा है, लेकिन मादक पदार्थ बेचने का काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मादक पदार्थ की लत पड़ने से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इस लत से बचाने के लिए जिले में अलग-अलग संगठन नशा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी कर रहे है। वहीं पुलिस गिरफ्तार कर जेल भी भेज रही है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुला रुपईडीहा बार्डर नशे के सौदागरों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। शहर का मंसूरगंज मोहल्ला व नानपारा कोतवाली क्षेत्र के राजा बाजार चौकी क्षेत्र स्मैक का गढ़ माना जाने के लिए चर्चा में बना रहा है। वहीं खुली सीमा होने के कारण नेपाल से तस्कर चरस लाकर जिले में बेचने का काम करते है। इन पर रोक व सख्ती के लिए जिले भर में पुलिस व बार्डर पर एसएसबी तैनात है। नशे के सौदागर अपने मंसूबे में कामयाब होने के बाद युवाओं को अपना निशाना बना रहे है। स्मैक की लत लगने से दर्जनों घर बर्बाद होने की कगार पर है। नशा करने से युवाओं को बचाने के लिए जिले में कई संगठन भी सक्रिय है। पुलिस की सख्ती की बात की जाए तो हर साल सौ से अधिक नशे के सौदागार को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम कर रही है, लेकिन कार्रवाई के बाद भी लगाम नहीं लग पा रहा है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से एक बात यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है कि जिले से नेपाल में स्मैक बेचने के लिए तस्कर जाते है और वहां से चरस बेंचने के लिए तस्कर आते है। खुली सीमा होने के कारण वह बार्डर पार कर आसानी से पहुंच जाते है।
विज्ञापन

लगातार जारी है कार्रवाई
जिले में अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। स्मैक व चरस की तस्करी करने वाले तस्करों को समय समय पर जेल भेजा जाता है। युवाओं से भी अपील की जा रही है कि नशे की लत में न पड़कर अपने भविष्य को संवारने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करें। केशव चौधरी, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के सौदागरों पर हुई कार्रवाई पर एक नजर-
वर्ष मुकदमा जेल
2020 177 177
2021 219 219
2022 (30 जून तक) 83 83
जेल में निरूद्व मादक पदार्थ के आरोपी
पुरूष महिला
97 छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed