{"_id":"5f85dd1b8ebc3e9b7638ae00","slug":"drop-water-from-gopia-barrage-in-saryu-sdm-bahraich-news-lko545084917","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपिया बैराज से सरयू में छोड़ें पानी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपिया बैराज से सरयू में छोड़ें पानी : एसडीएम
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। दुर्गा पूजा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर मंगलवार को नानपारा व मोतीपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीम तथा पुलिस टीम के साथ गायघाट स्थित सरयू नदी के विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीडीओ, एडीओ पंचायत व राजस्व टीम को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सरयू नदी में कम पानी होने पर गोपिया बैराज से पानी छोड़े जाने की बात कही।
बलहा विकास खंड के गायघाट में सरयू नदी प्रवाहित होती है। इस नदी में विभिन्न क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी नानपारा आईएएस सूरज पटेल ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने विकास खंड बलहा के बीडीओ, एडीओ पंचायत तथा दोनों तहसीलों की राजस्व टीम को विसर्जन स्थल को दुरुस्त कराने तथा घाट पर पानी, नाव तथा लाइट की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी मोतीपुर ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉक्टर जंग बहादुर यादव, सीओ मोतीपुर कमलेश कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक नानपारा डीके श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर जय नारायण शुक्ला ने राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ सरयू नदी के गायघाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल ने सरयू नदी के गायघाट के पुल से घाट तक जाने वाले जर्जर मार्ग को विसर्जन से पहले दुरुस्त कराने के आदेश दिये। विकासखंड बलहा के बीडीओ और एडीओ पंचायत को अपनी देखरेख में ग्राम प्रधान चेतराम को मार्ग दुरुस्त कराने के साथ घाट की व्यवस्था को विसर्जन से पहले सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि सरयू नदी घाट पर पानी का जलस्तर बहुत कम है, जिससे विसर्जन के समय मूर्तियों को विसर्जित करने में दिक्कत आएगी। जिस पर उन्होंने गोपिया बैराज सरयू नहर खंड को विसर्जन से पहले पानी छोड़ने के संबंध में पत्र लिखे जाने की बात कही उन्होंने कहा विसर्जन से पहले नदी का जलस्तर बढ़ा दिया जाएगा। जिससे घाट के किनारे ही लोगों को प्रतिमाओं का विसर्जन करने में सुविधा हो सके उन्होंने मूर्तियों के आने जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने घाट पर नाव की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर दोनों तहसीलों के राजस्व कर्मी, लेखपाल तथा तहसीलदार मोतीपुर मौजूद रहे।