फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dragon enters the grocery store, stir

किराने की दुकान में घुसा अजगर, हड़कंप

Sat, 05 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dragon enters the grocery store, stir
कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार में निकला अजगर। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत बिछिया बाजार निवासी किराना व्यवसायी की दुकान में शनिवार को एक अजगर घुस गया। दुकान में अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक यह अजगर एक सप्ताह से मोहल्ले में लोगों के घर में घुस रहा था।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बिछिया बाजार निवासी अजहर अली की किराने की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को सुबह वह दुकान खोलकर बैठ गए। इसी दौरान तेज फुसफसाहट की आवाज आई। उन्होंने देखा तो दुकान में अजगर बैठा था। दुकान में अजगर के घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गई। इसके बाद बिछिया बीट के चौकी इंचार्ज यमुना विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से अजगर को बोरे में भरकर उसे कतर्नियाघाट के घने जंगलों में छोड़ दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक अजगर एक सप्ताह से बिछिया बाजार के लोगों घरों में घुसकर परेशान कर रहा था, जिसे आज पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed