फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dondra Wetland will now woo tourists

Bahraich News: पर्यटकों को अब लुभाएगा दोंदरा वेटलैंड

Thu, 22 Jun 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dondra Wetland will now woo tourists
बहराइच। नेपाल सीमा के पास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोंदरा झील को संवारने का काम शुरू किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए 154 लाख रुपये की मांग शासन से की है। यदि यह झील सुंदर बनी तो यहां देशी व विदेशी पक्षियों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी। जिले के 14 वेटलैंड में से यह झील भी एक है।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से करीब दस किलोमीटर पहले वन विभाग का दोंदरा वेटलैंड है। करीब 50 हेक्टेयर में फैला यह वेटलैंड रूपईडीहा रेंज में आता है। इसके कायाकल्प के लिए वन विभाग ने शासन से एक करोड़ 54 लाख रुपये की मांग की है। संवरने के बाद यह वेटलैंड पक्षी प्रेमियों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

जिले में वन विभाग के 14 वेटलैंड है जिनमें दोंदरा भी एक वेटलैंड है। यहां पर शीतकाल में प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों का जमावड़ा रहता है। इसके विकास का मुख्य मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। संजय शर्मा, डीएफओ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन


होंगे यह काम
पक्षीवास स्थल का विकास, वन्यजीवों के विषय में लोगों को जानकारी मिलेगी, शोध कार्य को बढ़ावा, ग्रासलैंड व वेटलैंड पक्षियों के लिए स्थल का विकास, जलीय जीवों का सरंक्षण, वन की सुरक्षा में स्थानीय नागरिको को जोड़ना, जलीय वनपस्तियों का सरंक्षण, सामाजिक-आर्थिक विकास आदि कार्य होंगे।
26 व 27 को होगी सारस की गणना
जिले में सारस गणना आगामी 26 व 27 जून को होगी। इसके लिए वन विभाग बहराइच व कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग भी तैयारियों में जुटा है। कतर्नियाघाट के डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि सारस की गणना में सहयोग के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं, प्रबुद्व नागरिकों व समाजसेवियों से अपील की गई है।

यदि किसी को सारस पक्षी दिखे तो उसका जीपीएस युक्त फोटोग्राफ वन विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 9450431195 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। डीएफओ ने बताया सारस को राज्य पक्षी घोषित किया गया है। यह पवित्र पक्षी माना जाता है। इस पक्षी के साथ कई मिथक भी जुड़े है। इस पक्षी को बिना शर्त प्यार, भक्ति व सौभाग्य के साथ शाश्वत प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed