फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   dogs killed deer in bahraich

हिरन को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

Sat, 30 Apr 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
dogs killed deer in bahraich
घायल ‌हिरन को अस्पताल ले जाते वनकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। एक हिरन जंगल से भटक कर शनिवार शाम बघमरा गांव पहुंच गया। यहां जब उसे कुत्ते नोंच रहे थे तो वह एक ग्रामीण के घर में घुस गया।

ग्रामीण ने उस समय तो उसकी जान बचा ली लेकिन जख्मी हिरन को वनकर्मी जब इलाज के लिए पशु अस्पताल फखरपुर लेकर पहुंचे तो वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया है। 

अजीतपुर बघमरा गांव के पास पहुंचे हिरन को गांव के कुत्तों ने घेरकर नोंचना शुरू कर दिया। हिरन जान बचाने के लिए बुधसागर के घर में घुस गया। इस पर बुधसागर ने कुत्तों को भगाकर कैसरगंज रेंज कार्यालय को सूचना दी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी टीएस मिश्रा के निर्देश पर वन दरोगा जहीरुद्दीन ने टीम के साथ गांव पहुंचकर जख्मी हिरन को कब्जे में लिया। उसे तत्काल फखरपुर पशु अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर इलाज के दौरान शाम को हिरन की मौत हो गई। वन दरोगा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हिरन के शव को दफना दिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed