फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Doctor prescribed external medicine to daughter of democracy fighter

लोकतंत्र सेनानी की पुत्री को चिकित्सक ने लिखी बाहर की दवा

Mon, 26 Aug 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor prescribed external medicine to daughter of democracy fighter
महसी सीएचसी के चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवा लिखने पर सीएमओ से शिकायत करने आए लोकतंत्र सेनानी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महसी निवासी लोकतंत्र सेनानी की पुत्री इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पर चिकित्सक ने युवती को भर्ती कर लिया। इसके बाद खून की जांच बाहर से कराने के साथ बाहर की दवा भी लिख दी।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी के विरोध करने पर चिकित्सक ने कहा कि सीएचसी में कोई सरकारी दवा नहीं है। बाहर से दवा लेकर आओ। विरोध करने पर डॉक्टर ने पर्चा फाड़ दिया और अभद्रता की। लोकतंत्र सेनानी ने सांसद व सीएमओ से मामले की शिकायत की है। सांसद ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत महसी निवासी राममिलन लोकतंत्र सेनानी हैं। राममिलन ने सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह को दिए पत्र में कहा है कि उनकी पुत्री गुड़िया देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इस पर वह पुत्री को लेकर दो दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर तैनात दो चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। खून की जांच बाहर से कराने की बात कही। इसका लोकतंत्र सेनानी ने विरोध किया तो पर्चा फाड़ दिया। अभद्रता की और कहा कि अस्पताल में कोई इलाज नहीं होगा। मिन्नत करने पर बाहर की दवा लिख दी। सीएचसी में ही दवा मिलने की बात लोकतंत्र सेनानी ने कही तो चिकित्सक बिफर गए।
चिकित्सकों ने कहा कि सीएचसी में कोई दवा नहीं, दवा बाहर से लेकर आओ। इस पर लोकतंत्र सेनानी पुत्री को लेकर चले आए। इसके बाद उन्होंने सांसद अक्षयवरलाल गोंड को पत्र दिया। सांसद ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। सीएमओ को भी लोकतंत्र सेनानी राममिलन ने पत्र देकर मामले की शिकायत की है।
सफाई कर्मी पर इंजेक्शन लगाने का सौंपा वीडियो
लोकतंत्र सेनानी राममिलन ने बताया कि सीएचसी में सफाई कर्मी रामकिशुन की तैनाती 20 वर्ष सेे है। वह सफाई करने के बजाय मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा है। सफाई कर्मी की ओर से लगाए जा रहे इंजेक्शन का वीडियो बनाकर राममिलन ने सांसद व सीएमओ को दिया है।

मिला है पत्र, जांच के बाद होगी कार्रवाई
लोकतंत्र सेनानी ने शिकायती पत्र दिया है। पत्र में लगे आरोपों व शिकायत की जांच करायी जा रही है। जांच के बाद लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में दवाएं व इंजेक्शन उपलब्ध हैं।
- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed