{"_id":"667f1a273320a30e70084f57","slug":"dna-testing-will-identify-the-daughters-father-bahraich-news-c-98-1-slko1013-115946-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डीएनए जांच से होगी बेटी के पिता की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डीएनए जांच से होगी बेटी के पिता की पहचान
Sat, 29 Jun 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
सीओ ने डीएनए जांच के लिए सीएमओ को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइ। पयागपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता द्वारा जन्म दी गई बेटी के पिता की पहचान के लिए तीन आरोपियों की डीएनए जांच कराई जाएगी। पुलिस ने इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता ने बीते छह दिन पूर्व जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। पीड़िता के साथ आठ माह पहले सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। नाबालिक व उसके माता-पिता द्वारा बेटी के पालन पोषण में असमर्थता जताने व उसे परित्याग करने के बाद पत्र सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव के आदेश पर नवजात बच्ची को तीन दिन पहले लखनऊ स्थित बाल शिशु गृह में भेज दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात किसकी है। इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ पयागपुर हीरालाल कनौजिया ने इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार को पत्र लिखकर डीएनए जांच करवाने की बात कही है। अब डीएनए जांच व उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद बच्चे के पिता के बारे में पता चल सकेगा। इसके लिए तीनों नामजद आरोपियों के साथ बेटी का डीएनए जांच की जाएगी।