फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   District Executive Officer nominated in Socialist Youth Assembly

समाजवादी युवजन सभा में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मनोनीत

Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
District Executive Officer nominated in Socialist Youth Assembly
बहराइच। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने सयुस के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनीत कर लिस्ट जिला कार्यालय पर भेज दी है। मंगलवार को सयुस के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुये सभी को मनोनयनपत्र का वितरण कराया।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अफसाल शानू ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने सयुस की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को मनोनीत कर मनोनयन पत्र जिला कार्यालय पर भेजा है। उन्होंने बताया कि पूर्व काबीना मंत्री व मटेरा विधानसभा के विधायक यासर शाहर के दिशा निर्देशन में मंगलवार को पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनोनीत पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के पद पर राहुल गौतम, पंकज सिंह, मोहम्मद जावेद व हिमांशु अवस्थी, महासचिव रामकुमार यादव, कोषाध्यक्ष जुनैद अहमद, सचिव के पदों पर पंकज सिंह, मनोज यादव, अंजनी पांडेय, शुऐब अंसारी, मोहम्मद जावेद, रत्नेश मिश्रा, रोमित सिंह, राजन चौधरी, सद्दाम मोईन, धनंजय सिंह, हमजा खान, रईस अहमद, कृष्णचंद्र यादव, अनुराग श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी पंउति भागवत प्रसाद तिवारी, प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी अयाज शाह, नगर अध्यक्ष विशाल शर्मा, नगर अध्यक्ष नानपारा अजय सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष पयागपुर अध्यक्ष सोमित सिंह और नगर पंचायत जरवल में अध्यक्ष के पद पर मोहम्मद शुऐब बदर को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शानू ने बताया कि इसके अलावा कार्यकारिणी में सदस्य के पदों पर शाद खान, वसीम खान, धनंजय सिंह, जितेंद्र चौधरी, उमेश्वर सिंह, रत्नेश मिश्रा, दानिश खान, सुधाकर सिंह, प्रदीप कुमार राव, अभिषेक तिवारी को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयनपत्र सौंपकर क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed