फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Distributed cheques worth Rs 39 crore to beneficiaries

Bahraich News: लाभार्थियों को 39 करोड़ रुपये के चेक बांटे

Sun, 19 Oct 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Distributed cheques worth Rs 39 crore to beneficiaries
बहराइच। शहर के गेंदघर के मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत लाभार्थियों को 39 करोड़ रुपये के चेक का वितरण किया गया।
विज्ञापन


यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तहत प्रशासन द्वारा गेंदघर के मैदान में स्वदेशी मेले की शुरुआत 09 अक्तूबर को हुई थी। शनिवार को समापन मौके पर मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने महिला सुरक्षा सम्मान आदि विषयों पर चर्चा करते हुए महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले ऋण के 39 करोड़ के चेक वितरित किए। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने मेले के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में जितेंद्र त्रिपाठी, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, सीओ मोतीपुर हर्षिता तिवारी, महिला एसओ मंजू यादव, धनंजय सिंह, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, सहायक प्रबंधक जेपी यादव, हरीशचंद्र गुप्ता, डिंपल जैन, निशा शर्मा, ब्रजमोहन मातनहेलिया व मनीष मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed