{"_id":"5d8114a48ebc3e012d67f884","slug":"devashilpi-s-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-bahraich-news-lko4820734145","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई देवशिल्पी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई देवशिल्पी की जयंती
विज्ञापन
बहराइच में डीएम चौराहे के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र पर विश्वकर्मा पूजा के दौरान आरती करते अधिक?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनायी गयी। हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने देवशिल्पी की जयंती पर भजन-कीर्तन किया। इसके बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। शहर स्थित विद्युत उपकेंद्र में भी पूजा-अर्चना कर देवशिल्पी की जयंती मनाई गई।
शहर के दोनक्का स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सुबह पूजन कर विधिवत हवन किया गया। मंदिर में अध्यक्ष रामनरेश विश्वकर्मा व महामंत्री कृपाराम विश्वकर्मा की अगुवाई में हवन-पूजन किया गया। जिसमें लोगों ने देश के विकास और भगवान विश्वकर्मा द्वारा राष्ट्र के निर्माण को लेकर किए गए कार्यों को याद किया।
इसके बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्यामबिहारी विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, रामसेवक विश्वकर्मा, रामफेर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, जलकल विभाग नगर पालिका परिषद में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनायी गयी। भगवान विश्वकर्मा की पूजन-अर्चन करते हुए हवन किया गया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, परमहंस गुप्ता, धर्मेंद्र पांडेय, एजाज अहमद, आर पंडित मशरीकी आदि मौजूद रहे।
उधर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता मनीराम वर्मा व महेंद्र सिंह दास की अगुवाई में विश्वकर्मा पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी ने विश्व निर्माता की पूजा करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान अनुसुइया पांडेय, ज्वाला प्रसाद, पीयूष तिवारी, डीके त्रिपाठी, अबू बक्र, धर्मेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
रुपईडीहा के बजाजा लाइन में विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की भजन व कीर्तन के साथ स्थापना भी की गई। भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसके बाद भंडारा किया गया। इस दौरान राधेश्याम शर्मा, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।