फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Demonstrated about the problems of farmers

किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated about the problems of farmers
बहराइच। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ ने नगर मजिस्ट्रेट को सात सूत्री ज्ञापन सौंपकर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के धान की खरीद नहीं की जा रही है। केवलपुर चरदा, खैरी दिकौली रिसिया, नवाबगंज और शिवपुर में केंद्र पर धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। धान नहीं बिकने से गेहूं की बोवाई भी पिछड़ती जा रही है। चीनी मिलों द्वारा गन्ना बकाया भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें केंद्रों पर खरीद शुरू करने और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। इस मौके पर रामरूप, बाबादीन, कैलाश, मनीराम, हरि बहादुर सिंह, अंगनू प्रसाद, रमेश चंद्र, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed