फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Demand for direct flight from Nepalganj to Delhi intensifies

Bahraich News: नेपालगंज से दिल्ली तक सीधी उड़ान की मांग तेज

Wed, 13 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 13 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand for direct flight from Nepalganj to Delhi intensifies
नेपालगंज से दिल्ली की हवाई यात्रा शुरू करने के लिए उच्चा​धिकारियों से मिलता प्रतिनि​धि मंडल।
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत–नेपाल के रिश्तों को और मजबूत करने के उद्देश्य से नेपालगंज से दिल्ली की सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। काठमांडू पहुंचे नेपालगंज के प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत उच्च स्तर के नेताओं से मुलाकात कर इस प्रस्ताव को भारत यात्रा के एजेंडे में शामिल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


नेपालगंज से दिल्ली तक सीधी उड़ान शुरू करने के मुद्दे पर नेपालगंज का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को काठमांडू पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात में इस मांग को विस्तार से रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नेपाल सरकार के निवेश से नेपालगंज में स्थित रांझा हवाई अड्डा काफी विकसित हो चुका है। ऐसे में इस हवाई अड्डे से बड़े पैमाने पर उड़ान संभव है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, यह सेवा पश्चिम नेपाल के 32 जिलों को दिल्ली से सीधे जोड़ेगी, जिससे न सिर्फ यात्रा, समय और लागत घटेगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। इससे लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश को लाभ होगा, खासतौर पर मानसरोवर यात्रा के लिए नेपालगंज को गेटवे बनाने की योजना को बल मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में निरक गुरुंग, सुधांशु कोइराला, कृष्णप्रसाद श्रेष्ठ, श्रीराम सिग्देल, प्रशान्त बिष्ट, सूर्य ढकाल, दीपा शर्मा, डॉ. धवल शमशेर राणा सहित सात सांसद, स्थानीय सरकारों के प्रमुख और प्रदेश सभा सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने दिया भरोसा

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ओली ने भारत सरकार से बातचीत का भरोसा दिया और रनवे विस्तार व भूमि संरक्षण में स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने में स्थानीय निकाय और प्रदेश सरकार की भागीदारी जरूरी है।



विदेश और पर्यटन मंत्रियों से भी मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्री अर्जुना राणा देउवा और पर्यटन मंत्री बद्री प्रसाद पांडे से भी मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने प्रस्ताव को सराहते हुए इसे नेपाल–भारत संबंधों को मजबूत करने वाला कदम बताया। नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ और भारत मैत्री संगठन अंतरराष्ट्रीय समिति के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के मामले में भारत मैत्री संगठन के सदस्य आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि यह उड़ान न केवल रोटी-बेटी नीति को मजबूती देगी बल्कि नेपालगंज को मानसरोवर गेटवे के रूप में स्थापित करेगी। इससे व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई ऊंचाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed