{"_id":"66032083eb489e69c00f2a44","slug":"deer-dies-in-dog-attack-bahraich-news-c-104-1-slko1050-104167-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कुत्तों के हमले में हिरन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कुत्तों के हमले में हिरन की मौत
Wed, 27 Mar 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी वन क्षेत्र में पानी की तलाश में निकले हिरन पर हकीमपुरवा गांव के निकट रविवार की रात कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएसबी जवानों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ककरदरी जंगल से रविवार की रात एक हिरन पानी की तलाश में इंडो नेपाल सीमा पर स्थित हकीमपुरवा गांव में आ गया था, जहां आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिरन जान बचाने के लिए एसएसबी 62वीं वाहिनी सीमा चौकी हकीमपुरवा की ओर भागा, जिसकी एसएसबी चौकी के निकट मौत हो गई।
सोमवार सुबह गश्त पर निकले एसएसबी जवानों ने मृत हिरनको देखकर इसकी सूचना सादी लालगंज बन चौकी पर तैनात वन कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी मृत हिरन को वन कार्यालय लाए, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय मल्हीपुर भेज दिया। इस बारे में सादी लालगंज वन चौकी पर तैनात वन दरोगा रामचंद्र मौर्य का कहना है कि मृत हिरन को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।