{"_id":"624b29b59db5f813c313a425","slug":"death-due-to-being-crushed-under-the-bus-while-landing-bahraich-news-lko624593170","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरते समय बस के नीचे दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरते समय बस के नीचे दबने से मौत
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। कुट्टी बाजार में बस से उतरने के बाद युवक अचानक बस के नीचे आ गया। जिससे युवक की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। घटना के बाद बस ड्राइवर व कंडेक्टर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी सुग्रीव सिंह निवासी नईम अहमद (18) पुत्र अनवर अली करनैलगंज से अपने घर बस से वापस आ रहा था। बस जब हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर कुट्टी बाजार के पास पहुंची तो युवक उतरने लगा। युवक के बड़े भाई नूर अली के अनुसार नईम उतर ही रहा था तभी बस ने गति को तेज कर दिया और युवक बस के नीचे आ गया। बस से दबने से युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद बस ड्राइवर व कंडेक्टर मौके से भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पयागपुर सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।