{"_id":"6ca5c53892502e8c504fcf4fdea7d29f","slug":"dead-lizard-found-in-flour-packet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा खरीदने पर रहें सावधान, पैकेट से निकली मरी हुई छिपकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा खरीदने पर रहें सावधान, पैकेट से निकली मरी हुई छिपकली
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा गोल्ड आटा के पांच किलो के पैकेट से सोमवार को मरी हुई छिपकली मिलने से शखैयापुरा के एक परिवार में हड़कंप मच गया।
परिवार के लोग आधे पैकेट आटे का इस्तेमाल कर चुके थे। उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।
शहर के मोहल्ला शखैयापुरा निवासी सौरभ जैन ने बताया कि घर के पास स्थित सुंदर बनिया की दुकान से उन्होंने ताजा गोल्ड आटे के पांच किलो की दो पैकेट खरीदे थे।
प्रतिदिन आटे की रोटी बन रही थी। सोमवार को उनकी पत्नी जब बचे हुए आटे को डब्बे में खाली करने लगीं तो काले रंग की एक मरी हुई छिपकली पैकेट से मिली।
ये देखे उन्होंने शोर मचाया। सौरभ समेत परिवार के अन्य लोगों में छिपकली देखकर हड़कंप मच गया।
सौरभ ने बताया कि जब आटे का पैकेट लेकर वह दुकानदार के पास पहुंचे तो दुकानदार ने जबरन पैकेट लेकर छिपकली को नाली में फेंककर दूसरा पैकेट थमा दिया।
सौरभ ने खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी को पत्र सौंपकर संबंधित दुकानदार व मिल मालिक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
सौरभ ने बताया कि आटे के सेवन से परिवारीजन दहशत में है। इस मामले में अभिहीत अधिकारी संदीप चौरसिया का कहना है कि पत्र मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।