फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body thrown in the field after killing a young man

Bahraich News: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Thu, 08 Dec 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the field after killing a young man
रामगांव थानाक्षेत्र के बसौनामाफी में युवक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बसौनामाफी गांव में युवक की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। युवक के गले व आंख समेत शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले है। हत्या का कारण आशनाई बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के मुरहनपुरवा गांव निवासी ननकू ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की सुबह वह सवारी छोड़ने के लिए ऑटो लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि पास के ही गांव बसौनामाफी में खेत में एक युवक का शव मिला है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे महसी सीओ जेपी सिंह, रामगांव थानाध्यक्ष संजय सिंह व फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ जेपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जल्द खुलासा होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का आरोप-आशनाई में की गई हत्या
मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि बसौनामाफी गांव में एक महिला से ननकू की दोस्ती थी और वह वहां अक्सर आता जाता रहता है। दोस्ती की बात पता चलने पर नाराज महिला के परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed