फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body thrown in pond after killing woman

महिला की हत्या कर तालाब में फेंका शव

Fri, 11 Dec 2020 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in pond after killing woman
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर-इकौना मार्ग स्थित बड़का पुल तालाब में एक महिला का शव मिला है। उसका गला दुपट्टे से कसा था। इससे ग्रामीण हत्या की शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत पयागपुर-इकौना मार्ग पर सेमरियावां गांव के निकट बड़का पुल है। बड़का पुल के तालाब में शुक्रवार सुबह रागहीरों ने एक शव देखी। इसकी सूचना ग्राम प्रधान अवधेश तिवारी को दी, जिस पर ग्राम प्रधान अवधेश तिवारी ने प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से महिला की शिनाख्त करवाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। लगभग प्रभारी एसओ के मुताबिक 35 वर्षीय महिला का शव है। गले में दुपट्टा कसा है। ऐसे में ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed