{"_id":"66ca26ad98ac2d93cb0a86af","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-119002-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
Sun, 25 Aug 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कस्बा क्षेत्र नानपारा के स्टेशन रोड जुबलीगंज निवासी चंदन उर्फ रिंकू जायसवाल (35) का शव शुक्रवार को कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में घाघरा नदी के तटबंध किनारे मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई शेखर ने बताया कि उन्हें बेदखल कर दिया गया था। इसके चलते कुछ वर्षों से परिवार के लोगों को उनसे कोई मतलब नहीं रह गया था। उनकी शादी नहीं हुई थी। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। फोटो मिलने पर मौत की जानकारी हुई।
वही मां मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि तीन दिन पहले बेटा घर आया था। परिजन उसे घर पर नहीं रुकने देते थे। चंदन की मौत से मां की आंखों में आंसू नजर आए। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में युवक की हत्या कर शव फेंक देने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना रहा कि आखिर युवक नानपारा का रहने वाला है और उसका शव इतनी दूर कैसरगंज स्थित नदी में कैसे आ गया। कैसरगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता चलेगी।