फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of young man found floating in canal on third day

Bahraich News: तीसरे दिन नहर में उतराता मिला युवक का शव

Mon, 25 Sep 2023 06:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 25 Sep 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found floating in canal on third day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मिहींपुरवा (बहराइच)। कोतवाली मुर्तिहा निवासी एक युवक बीते शनिवार को नहर में डूब गया था। जिसकी तलाश पुलिस व एनडीआरएफ टीम कर रही थी। सोमवार को युवक का शव घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम पंचायत बोझिया के बढ़हिनपुरवा निवासी फिरोज अहमद (20) की उसके परिजनों के साथ बीते शनिवार को कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसने सरयू ने नहर में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं पुलिस व एनडीआरएफ टीम भी शव के तलाश में जुटी थी, लेकिन शव नहीं मिल सका था। सोमवार की सुबह उसका शव घटना स्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बिचपरी पुल के पास उतराता मिला। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अमितेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed