फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body hanged after killing the married woman

विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव

Sun, 11 Oct 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body hanged after killing the married woman
बहराइच। चंदईपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे से लटकाकर ससुरालीजन भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर तिलक गांव निवासी रामसागर ने अपनी बेटी अनीता (26) का विवाह छह साल पहले इसी थाना क्षेत्र के चंदईपुर गांव निवासी हरीराम पांडेय के पुत्र वीरू पांडेय से किया था। आरोप है कि शादी व गौना के बाद जब अनीता अपनी ससुराल गई तो वहां सोने की चैन, भैंस व एक लाख रुपये कैश की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पति व सास-ससुर ने अनीता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुराल वाले अनीता का शव फांसी के फंदे पर लटकाकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को खबर दी। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed