{"_id":"64ca97246e87dc86810acb3b","slug":"dead-body-found-in-the-forest-stir-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1204-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जंगल में पड़ा मिला शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जंगल में पड़ा मिला शव, हड़कंप
Wed, 02 Aug 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के हसुलिया जंगल में बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गई। शव मिलने के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के हंसुलिया जंगल में गद्दी बाबा का स्थान है। बुधवार सुबह कुछ लोग बाबा के स्थान के पास से गुजर रहे थे। बाबा के स्थान के पास ही लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।
थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव के गले में लाल रंग का चुनरीदार गमछा पड़ा हुआ था और गमछे का एक टुकड़ा लगभग 60 फीट की ऊंचाई पर पेड़ की डाली पर पड़ा हुआ है। पेड़ की एक टहनी टूट कर नीचे गिरी थी। जिससे व्यक्ति द्वारा गमछे से फंदा लगाकर लटकने और डाल टूट कर नीचे गिरने से मौत होना प्रतीत हाेता है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम होने के बाद पता चलेगी, जांच जारी है।