फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Daughters-in-law who got married from Nepal will also be able to become voters

Bahraich News: नेपाल से ब्याह कर आईं बहुएं भी बन सकेंगी मतदाता

Sat, 13 Dec 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Daughters-in-law who got married from Nepal will also be able to become voters
रुपईडीहा में एसआईआर का फॉर्म भरते बीएलओ। -संवाद
रुपईडीहा। निर्वाचन आयोग द्वारा स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) की तिथि बढ़ाए जाने से नेपाल से ब्याह कर आईं बहुओं को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर मिल जाएगा। इससे क्षेत्र के मतदाताओं को राहत मिल गई है।
विज्ञापन


बढ़ते काम के दबाव, बीएलओ की फील्ड व्यस्तता और समय पर दावे-आपत्तियों के निपटान में आ रहीं कठिनाइयों को देखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है। पूर्व निर्धारित समय में कार्य पूरा करना मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते समय सीमा बढ़ाना आवश्यक माना गया।
विज्ञापन


नई समय सीमा के अनुसार रुपईडीहा क्षेत्र में ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट अब 31 दिसम्बर तक प्रकाशित की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और बीएलओ टीम ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित अवधि में अपने वोटर विवरण अवश्य सत्यापित कर लें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में किसी प्रकार की गलती न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है या जमा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करें। समय सीमा बढ़ने से उन लोगों को भी राहत मिलेगी जो कामकाज या अन्य कारणों से फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे।

इस निर्णय का स्वागत भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य रतन अग्रवाल ने किया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाला कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed