{"_id":"5efb67248ebc3ea15824ef92","slug":"daughter-was-murdered-for-the-sake-of-false-pride-bahraich-news-lko52849066","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शान की खातिर कर दी थी बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शान की खातिर कर दी थी बेटी की हत्या
विज्ञापन
बहराइच। विशुनापुर गांव में दो दिन पहले हुई एक किशोरी की गला रेतकर हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। बेटी का हत्यारा कोई और नहीं उसका बाप ही निकला। अपनी इज्जत बचाने के लिए बाप ने बेटी की पहले मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर मारा और उसके बाद धारदार हंसिए से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। रंजिश के चलते ग्राम प्रधान व सहयोगी को फंसाने के लिए बोरे में शव को भरकर बाग में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग होने वाला हंसिया बरामद किया है। आरोपी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिसिया थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव निवासी सुभाष की बेटी की शनिवार की रात हत्या कर उसके घर के पास ही शव बोरे में भरकर फेंक दिया गया था। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान पता चला कि किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही प्रधान इब्राहिम के भांजे छोटकऊ पुत्र फकीरे के साथ चल रहा था।
इसकी जानकारी होने पर पिता ने उसकी शादी नाबालिग अवस्था में ही करीब एक साल पहले दरगाह थाना क्षेत्र में कर दी थी लेकिन वह ससुराल जाने के बाद भी छोटकऊ से फोन पर बात करती थी। फोन में रिकार्डिेग होने के चलते उसके पति को भी आशनाई के बारे में पता चल गया और लगभग एक महीने पहले वह किशोरी को उसके मायके छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
यहां आने के बाद वह फिर छोटकऊ से मिली तो किशोरी के पिता ने देख लिया और थाने में छोटकऊ के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया जिसमें युवक जेल चला गया। पुलिस के सामने किशोरी ने अपने प्रेमी छोटकऊ के पक्ष में बयान देने की बात घर पर कही। इस पर बालिका के पिता को लगा कि अगर बेटी ने बयान अपने प्रेमी के पक्ष में दे दिया तो गांव में मेरी इज्जत चली जाएगी।
इज्जत बचाने के लिए पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने की ठानी और शनिवार की रात जब परिवार सो गया तो सोते समय बेटी का मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाया और फिर हंसिए से गला रेतकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान व सहयोगी फंसाने के लिए शव को पास के बाग में बोरे में भरकर फेंक दिया।
ग्राम प्रधान को फंसाना चाहता था पिता
एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मृतका के प्रेमी छोटकऊ के पक्ष में ग्राम प्रधान समेत अन्य सहयोगी रहते थे। इसलिए उसके पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर सहयोगियों को भी जेल की हवा खिलाने के लिए घटना की साजिश रच डाली और पुलिस को नामजद तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। जिसमें पुलिस ने प्रधान इब्राहिम को हिरासत में लिया था। मगर मामला खुलने पर प्रधान को पुलिस ने छोड़ दिया।
पिता ने कुबूल किया जुर्म
पूछताछ के दौरान मृतका के पिता ने अपना जुर्म कबूल किया और उसी के निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद हुआ। उसके पिता ने यह बताया कि वह उसे साजिश के लिए फंसा रहा था। ऐसे में कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य सभी लोग निर्दोष हैं। विपिन मिश्र, एसपी