फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cyclist out to sell flowers dies in road accident

Bahraich News: फूल बेचने निकले साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत

Fri, 23 May 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 23 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Cyclist out to sell flowers dies in road accident
बहराइच में गोलवाघाट के निकट अज्ञात वाहन की टक्टर से सालिकराम की मौत के बाद अस्पताल चौकी पर मौजू
चितौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत टेडवा बसंतापुर निवासी सालिक राम (45) बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से मरीमाता मंदिर जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर गोलवाघाट पुल के पास उनकी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे मेंं गंभीर रूप से घायल सालिकराम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के टेंडवा बसंतापुर निवासी ननकऊ ने बताया कि उनके चचेरे भाई सालिकराम फूल बेच कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रतिदिन वह फूल बेचने के लिए साइकिल से मरीमाता मंदिर जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह फूल लेकर मरीमाता मंदिर जा रहे थे। इस दौरान गोलवाघाट के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में सालिकराम की मौत के बाद उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। तलाशी के दौरान उनके जेब में मिली एक परची पर मोबाइल नंबर लिखा था। जिसपर फोन करने पर उनकी पहचान हुई और परिजनोंं को सूचना मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सालिकराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। कोतवाल रमेश रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed