{"_id":"64bc1184b3494c77ac0ded44","slug":"cutting-speed-five-houses-in-saryu-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-699-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कटान तेज, सरयू में समाए पांच मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कटान तेज, सरयू में समाए पांच मकान
Sat, 22 Jul 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। सरयू नदी का जलस्तर घटते ही मांझादरिया बुर्द में कटान शुरू हो गई है। एक सप्ताह में पांच मकान कटकर नदी में समाहित हो गए हैं। कटान शुरू होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर और घटा तो कटान तेज हो जाएगी।
महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांझादरिया बुर्द के मजरा मास्टरपुरवा में सरयू नदी का जलस्तर कम होते ही कटान शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह में गांव निवासी सांवली, लल्लू, विक्रम, वीरेंद्र व देशराज के मकान कटकर नदी में समाहित हो गए हैं। कई ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर हैं। इससे ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गई हैं।
शनिवार को कटान पीड़ितों ने बताया कि दो कच्चे, दो पक्के व एक फूस का मकान नदी में कटकर समाहित हो गया है। क्षेत्रीय लेखपाल कदीर खान ने बताया कि पांच मकान नदी में कटकर समाहित हो गए हैं। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है। जल्द ही कटान पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
संभावित बाढ़ की कार्य योजना तैयार
कैसरगंज (बहराइच)। नवागत एसडीएम पंकज दीक्षित ने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लेखपालों को 24 घंटे क्षेत्र में ही रहकर निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए राजस्व कर्मचारी अलर्ट हैं। जलभराव की समस्या नगर पंचायत क्षेत्र में न होने पाए इसके लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है।