फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crowd gathered in the OPD of the medical college

Bahraich News: मेडिकल कालेज की ओपीडी में उमड़ी भीड़

Thu, 23 Oct 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the OPD of the medical college
बहराइच। दो दिनों के बाद खुली मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को 1180 मरीजों ने आमद दर्ज कराई। इनमें से सबसे अधिक मरीज सर्दी जनित बीमारियों से ग्रसित मिले। बाल रोग विभाग में भी 200 का इलाज हुआ।
विज्ञापन


धनतेरस व दीपावली की छुट्टी के बाद मेडिकल काॅलेज खुलते ही मरीजों की लाइन लग गई। पर्चा काउंटर व ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों व तीमारदारों की भीड़ अधिक रही। सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द व उल्टी-दस्त के पहुंचे, जिनका चिकित्सकों ने इलाज कर दवा दी। इसके अलावा डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई गई। महिला विंग में भी सुबह से ही इलाज कराने के लिए महिलाएं लाइन में अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन


यहां पर भी सर्दी जनित बीमारियों के साथ ही एनीमिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विभाग में उल्टी, दस्त, बुखार, डायरिया से पीड़ित बच्चों का इलाज किया गया। गंभीर रूप से बीमार 8 बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि दो दिनों की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज खुला है, इसी कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। इन दिनों सर्दी जनित बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को मौसम में बदलाव से बचने के लिए विशेष ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed