{"_id":"5d9b675e8ebc3e012e1f4a09","slug":"crocodile-bahraich-news-lko4856951107","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस गया मगरमच्छ, परिवारीजनों ने भाग कर बचायी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस गया मगरमच्छ, परिवारीजनों ने भाग कर बचायी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गंगापुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में रविवार देर रात मगरमच्छ घुस गया। परिवार के लोगों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को कब्जे में किया। इसके बाद उसे सरयू नदी के भिउराघाट में छोड़ा दिया।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत गंगापुर निवासी अरविंद कुमार रविवार शाम परिवार के साथ बैठे थे। रात आठ बजे के आसपास एक मगरमच्छ उनके घर में पीछे से घुस आया और रेंगने लगा। परिवार के लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो सभी घर से बाहर निकल गए। परिवारीजनों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी।
सूचना पाते ही वन दरोगा राकेश कुमार, वन रक्षक सुनील जायसवाल की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को लाठी के सहारे काबू में किया। इसके बाद उसे जाल में भरकर सरयू नदी के भिउरा घाट में छोड़ दिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा ने बताया कि गांव के बगल में नदी व नाले बहते हैं। ऐसे में मगरमच्छ भटककर गांव में चला आया होगा। किसी को नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई है। मगरमच्छ काफी छोटा है जिससे वह हमलावर नहीं हो सका।