{"_id":"37f2634e8b28f093289fe3d03589de13","slug":"youth-killed-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में शराबी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में शराबी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम बगनहा सेमरापुरवा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह मौत हो गई। युवक ने रात में शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
बगनहा सेमरापुरवा निवासी टेकी लाल (30) पुत्र परदेशी शनिवार देर शाम शराब पीने सेमगढ़ा गया था। जहां से वह काफी शराब पीकर आया था। घर आने पर देर रात उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे रात में नहलाया। इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार सुबह उसकी हालत काफी बिगड़ गई।
इस पर परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले कि परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाते, टेकी लाल की मौत हो गई। सूचना पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
विज्ञापन
इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला वकील पांडे बताते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला इत्फाकिया प्रतीत होता है। फिर भी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।