{"_id":"577944d34f1c1b6e697f9c9e","slug":"youth-dies-of-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर चढ़ा युवक करंट से हुआ दो टुकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे पर चढ़ा युवक करंट से हुआ दो टुकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में रविवार दोपहर एक ग्रामीण के कहने पर हाईस्कूल का छात्र विद्युत लाइन की फॉल्ट ठीक करने खंभे पर चढ़ गया। अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से छात्र का सिर कटकर अलग हो गया।
हादसे की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बेटे को खंभे पर चढ़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ तहरीर थाने में दी है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बौंडी थानान्तर्ग बहोरवा गांव निवासी तुलसीराम के घर की विद्युत लाइन बरसात के कारण खराब हो गई थी। रविवार दोपहर बाद बिजली नहीं आने पर उसने गांव के निर्मल खत्री (18) पुत्र आनंद कुमार खत्री को बिजली की पोल पर चढ़कर तार ठीक करने की बात कही।
विज्ञापन
निर्मल पोल पर चढ़ गया। उसी दौरान बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई और निर्मल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट प्रवाहित तार से उसका सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। दो हिस्सों में निर्मल का शरीर नीचे गिर गया। घटना की सूचना पर गांव के लोग एकत्र हो गए।
निर्मल गांव के आदर्श रामजानकी विद्या मंदिर में हाईस्कूल का छात्र था। उसकी मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता आनंद कुमार व अन्य परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष शुभ सूचित वर्मा ने बताया कि पिता की सूचना पर निर्मल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आनंद कुमार ने गांव के तुलसीराम के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।