फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife killed, husband absconding

पत्नी की हत्या, पति फरार

Sun, 25 Sep 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
शहर के सूफीपुरा मोहल्ला में किराए पर रहने वाले एक सफाई कर्मी ने पत्नी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से सफाई कर्मी फरार है। पुल‌िस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र में ग्राम बरुही निवासी बांकेलाल ने नानपारा में रहने वाली उमा उर्फ गौरी (35) से कोर्ट मैरिज की थी। बांकेलाल पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। वह कुछ दिन पहले पत्नी के साथ शहर के मोहल्ला सूफीपुरा में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था। उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। उमा ने कई बार विवाद के बारे में मायके वालों को बताया। शनिवार रात मामूली विवाद के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव घर में फंदे से लटकाकर फरार हो गया। बच्चों ने आस पड़ोस के लोगों को सूचना दी तब सुबह जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मृतका का पिता बहराइच पहुंचा और दामाद को नामजद करते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि मृतका के पिता रमजान ने बेटी की हत्या की तहरीर दी जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed